उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जबलपुर में

जबलपुर। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज यहां एक दिन की यात्रा पर पहुंचे। विमानतल पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी अगवानी की।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ एक दिन की यात्रा पर सुबह लगभग दस बजे विशेष विमान से पहुंचे। श्री धनखड़ की अगवानी के लिए विमानतल पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और लोक निर्माण विभाग मंत्री गोपाल भार्गव भी मौजूद थे।

सूत्रों के अनुसार श्री धनखड़ यहां राजा शंकर शाह-कुँवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस कार्यक्रम और जस्टिस जे. एस. वर्मा स्मृति व्याख्यान माला में शामिल होंगे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री श्री धनखड़ के साथ सभी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद श्री धनखड़ शाम तक वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *