उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आगमन से पूर्व जिला चिकित्सालय में बैठक कर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने एडी हेल्थ व सीएमओ को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। सूबे के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक सोमवार को जिले में आएंगे। डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने जिला सरकारी अस्पताल मे बैठक कर अपर निदेशक चिकित्सा-स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सहारनपुर मण्डल डॉ ब्रजेश सिंह राठौर व जिला चिकित्सा अधिकारी महावीर सिंह फौजदार व अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री कपिल देव ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओ को दुरुस्त करने के साथ साथ तमाम खामियां दूर करने को कहा।
मंत्री कपिल देव ने बताया कि डिप्टी सीएम नई दिल्ली से मुजफ्फरनगर पीडब्लूडी निरीक्षण भवन प्रातः 10.30 बजे आयेंगे जहाँ जनपद के माननीय जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओ से भेट करेंगे। इसके बाद उपमुख्यमंत्री का काफिला 11 बजे जिला चिकित्सालय पहुचेगा जहा वे चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओ एवं जनसुविधाओ का जायजा लेंगे फिर वे वहलना जैन मंदिर पहुचकर मुजफ्फरनगर बुलेटिन समाचार पत्र के रंगीन संस्करण का विमोचन तथा मंदिर दर्शन करेंगे। वही से उनका काफिला पुन: दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष शरद शर्मा, संदीप शर्मा, बोबीन्द्र सहरावत, रक्षित नामदेव, संबंधित नेतागण मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *