उन्नाव से ट्रेनिग करके वापस लौट रहे थे, खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई बाइक

कानपुर जिले के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना फोन करके परिजनों को दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

देर शाम थाने लौट रहे थे हेड कांस्टेबल

इटावा निवासी राजवीर सिंह (46) कानपुर देहात के राजपुर थाने में तैनात थे। बीते दिनों हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह उन्नाव में काली मिट्टी स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में एक माह की ट्रेनिंग पर गए थे। बीती देर शाम वह ट्रेनिंग से वापस थाने लौट रहे थे।

यह फोटो एख कार्यक्रम की है, इसमें राजवीर ड्यूटी पर तैनात थे
यह फोटो एख कार्यक्रम की है, इसमें राजवीर ड्यूटी पर तैनात थे

रास्ते में घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के मुगल रोड पर स्थित एक होटल के सामने हाइवे किनारे ट्रक खड़ा था। बाइक अचानक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल

उन्हें घायल अवस्था में हाइवे किनारे पड़ा देखकर राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को एंबुलेस की मदद से सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। ​​​​​​​पुलिस ने परिजनों को फोन करके घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष रामबाबू ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *