उद्योग विहार की मुंजाल शोवा के वर्कर्स कमेटी के सदस्यों का हुआ चुनाव

उद्योग विहार की मुंजाल शोवा के वर्कर्स कमेटी के सदस्यों का हुआ चुनाव

गुडग़ांव। उद्योग विहार क्षेत्र स्थित मुंजाल शोवा के श्रमिकों की आम सभा का आयोजन श्रमिक संगठन एटक के जिला महासचिव कामरेड अनिल पंवार की अध्यक्षता में रविवार को कमला नेहरु पार्क में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल हुए। अनिल पंवार ने बताया कि इस आम सभा का आयोजन वर्कर्स कमेटी के चुनाव के लिए किया गया था। आम सभा में वर्कर्स कमेटी के पूर्व प्रतिनिधि सुरेंद्र जांगड़ा ने गत 3 वर्षों की प्रगति रिपोर्ट आम सभा में प्रस्तुत की और अपने कार्यकाल की उपलब्धियों से भी आम सभा को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वर्तमान वर्कर्स कमेटी का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इसलिए अब अगले 3 वर्ष के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव किया जाना है। अनिल पंवार ने चुनाव प्रक्रिया शुरु करते हुए उपस्थित सदस्यों से पदाधिकारियों का चुनाव करने का आग्रह किया। सर्वसम्मति से चुनाव कराने का फैसला लिया गया, जिसमें सुरेंद्र कुमार जांगड़ा, विजय गुलाटी, राजेश जांगड़ा, श्यामलाल, विनोद कुमार, कुलदीप सिंह, संजीव कुमार व समुद्र सिंह को कमेटी के प्रतिनिधियों के रुप में चुना गया। अनिल पंवार ने नवनिर्वाचित वर्कर्स कमेटी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे सभी श्रमिकों को साथ लेकर चलें और अपनी एकता बनाए रखें, ताकि श्रम विभाग व जिला प्रशासन से लंबित पड़े विवादों का शीघ्र समाधान कराया जा सके। सभी सदस्य अनुशासन में रहकर वर्कर्स कमेटी के फैसलों को सहयोग करें। कमेटी के सभी सदस्यों ने श्रमिकों के हित में कार्य करने का आश्वासन भी दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *