उद्योग विभाग-एक संवाद कार्यक्रम 27 अगस्त को

उद्योग विभाग-एक संवाद कार्यक्रम 27 अगस्त को

 

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में उद्योग विभाग द्वारा संभाग स्तरीय कार्यक्रम उद्योग विभाग एक संवाद का आयोजन 27 अगस्त को उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज एमआईए में आयोजित किया जाएगा।

जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मंजू माली ने बताया कि उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के नेतृत्व में उद्योग विभाग से संबंधित औद्योगिक प्रतिष्ठानों निर्यातकों के विभिन्न परिवादों के निराकरण एवं राज्य में औद्योगिक विकास के लिए संभागीय स्तर पर संवाद कार्यक्रमों की संख्या में यह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव व आयुक्त, संभागीय आयुक्त जिला कलेक्टर, बीआईपी आयुक्त एवं रीको के प्रबंध निदेशक भाग लेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *