महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका दिया है। खबर है कि बुधवार को ठाणे में 67 में से 66 पार्षदों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट का दामन थाम लिया है। बताया जा रहा है कि सभी 66 शिवसेना पार्षदों ने एकनाथ शिंदे से उनके आवास पर मुलाकात की थी। मुंबई नगर निगम के बाद ठाणे नगर निगम महाराष्ट्र की दूसरी सबसे अहम और बड़ी निगम है।

खबरें आई थी कि महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ठाकरे पहले ही करीब 40 विधायकों को गंवाने के बाद सांसदों, नगरसेवकों और पार्टी पदाधिकारियों को जोड़कर रखने की कवायद कर रहे हैं। इसका सीधा असर ठाणे निकाय चुनाव में देखने को मिल सकता है।
