उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर संजय सिंह का हमला, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर संजय सिंह का हमला, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था, बिजली संकट, निर्माण हादसों, नीट यूजी परीक्षा और महाराष्ट्र में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर केंद्र को घेरा। संजय सिंह ने कहा कि हाल ही में आए एनसीआरबी के आंकड़े साफ बताते हैं कि उत्तर प्रदेश में दलित उत्पीड़न, बलात्कार और अन्य अपराधों के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार दावे कुछ और करती है, लेकिन जमीन पर हकीकत बिल्कुल अलग है।

 

बिजली संकट को लेकर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हालात बेहद खराब हैं। संजय सिंह ने बाराबंकी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि बिजली कटौती के कारण लोग सड़क किनारे सोने को मजबूर थे और एक वाहन ने उन्हें कुचल दिया। उन्होंने ऊर्जा मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जब बिजली कटौती की बात की जाती है तो मंत्री सिर्फ ‘जय श्रीराम’ कहकर अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करते हैं। संजय सिंह ने हमीरपुर में निर्माणाधीन स्लैब गिरने की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि एक्सप्रेसवे, फ्लाईओवर और जल जीवन मिशन जैसी परियोजनाओं में भारी घोटाले हो रहे हैं। नीट यूजी परीक्षा पर भी उन्होंने सवाल उठाए और कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि देश ईमानदारी से परीक्षा तक नहीं करा पा रहा है। महाराष्ट्र में जहरीली शराब से हुई मौतों पर भी उन्होंने भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जहां शराबबंदी लागू है, वहां भी लोग जहरीली शराब से मर रहे हैं। प्रधानमंत्री को इस पर जवाब देना चाहिए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *