मॉस्को। यूरोपीय आयोग ने बायोएनटेक-फाइजर और मॉडर्न द्वारा कोविड-19 के नए वेरिएंट के लिए पहले यूरोपीय संघ के टीकों के पंजीकरण प्रमाण पत्र को मंजूरी दे दी है।
यूरोपीय स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा आयुक्त स्टेला क्यारीकाइड्स ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
श्री क्यारीकाइड्स ने ट्वीट किया यूरोपीय आयोग ने कल सकारात्मक राय के बाद बायोएनटेक और फाइजर और मॉडर्ना के पहले दो वैरिंएट कोविड-19 के लिए बूस्टर टीकों को अधिकृत किया है।
उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में अधिक टीकों को अधिकृत किया जाना चाहिए।
यूरोपीय संघ में उपयोग के लिए पहले ही कोविड-19 के छह प्राथमिक टीकों को मंजूरी दे दी गई है।

