बेहट। बकरा ईद त्यौहार की कुर्बानी को लेकर थाना कोतवाली बेहट में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मीटिंग में बोलते हुए सीओ बेहट मुनीष चन्द ने कहा कि हम सबको एक-दूसरे के त्यौहार का सम्मान करना चाहिए और मिल-जुलकर त्यौहार मनाने चाहिए। उन्हांेने नगरवासियों से अपील की कि अगर कोई शरारती तत्व माहौल खराब करने की कोशिश करें तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दे। बैठक में चेयरमैन अब्दुल रहमान उर्फ शालू ने कहा कि सभी को त्यौहार शांतिपूर्वक मनाने चाहिए। उन्होंने लोगो से खुले में कुर्बानी ना करने की अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए जिससे दूसरे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। उन्हांेने कहा कि सभी लोग त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाऐ। ईद के त्यौहार पर कुर्बानी देने वालों को भी समझाते हुए कहा कि कुर्बानी के अवशेष खुले में कतई न डाले जाऐं। कोतवाली बेहट प्रभारी बृजेश कुमार पांडेय ने कहा कि बेहट एक मौहब्बत नगर है और जबसे उन्होंने कोतवाली का चार्ज लिया है सब लोगों का उन्हें पूर्ण सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि कोतवाली बेहट क्षेत्र में सभी लोग अमन-चैन से रहते हैं और एक-दूसरे का सहयोग करते हैं। इस अमन को हमेशा कायम रखें, ऐसा कोई काम ना करें जिससे पूलिस को कार्यवाही करनी पड़े। उन्होंने कहा असामाजिक तथा शरारती तत्वों पर निगाह रखें। जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना राशिद जमाल ने मीटिंग में बोलते हुए अल्लाह के नबी कि हदीस शरीफ सुनाकर कहा कि हमें सिलारेहमि अख्तियार करनी है अगर किसी ने हमारे साथ अच्छा सुलूक किया है तो हमें उसके साथ अच्छा सुलूक करना है,लेकिन इस्लाम के अंदर सिलारेहमि यह है की अगर आपके साथ किसी ने बुरा सुलूक भी किया है तो हमको उसके साथ अच्छा सुलूक करना है और उसको माफ कर देना है। मीटिंग मे नायब तहसीलदार अनिल कुमार, मिर्जा फजलुर्रहमान, बसपा बेहट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बबलू कुमार ऐडवोकेट, सभासद मुकेश कुमार, राशिद प्रधान, हुसैन मलकपुर,रशीद प्रधान, अतीक अहमद प्रधान, मोहम्मद अहमद, काज़िम प्रधान प्रतिनिधि, आबिद मलिक, मौलाना असलम, सुलेमान प्रधान, सभासद रवि गुप्ता, व्यापार मंडल बेहट के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ गुप्ता, भाजपा नेता अनिल सिंघल, एसएसआई अजय कुमार, एसआई मानसिंह, एसआई रविंदर, एसआई बनवारी सिंह सहित समस्त कोतवाली स्टाफ तथा सैकड़ो गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

