ईदगाह एवं मस्जिदों के अंदर ही होगी ईद की नमाज: अधिकारियों की खालापार मैं वार्ता

ईदगाह एवं मस्जिदों के अंदर ही होगी ईद की नमाज: अधिकारियों की खालापार मैं वार्ता

मुजफ्फरनगर।(मो सुहैल )प्राप्त समाचार के अनुसार आज ईद उल फितर को शांतिपूर्वक मनाने एवं मस्जिदों और ईद गाह के भीतर ही ईद उल फितर की नमाज अदा करने की अपील करने हेतु आज अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक युवा आईपीएस अधिकारी श्री अर्पित विजयवर्गीय एवं नगर मजिस्ट्रेट और सी ओ सिटी ने मुजफ्फरनगर शहर का भ्रमण किया और मुस्लिम समुदाय एवं मुस्लिम धर्मगुरुओं से पुरजोर अपील की की ईदगाह और मस्जिदों के बाहर ईद की नमाज ना पढ़ी जाए बल्कि केवल मस्जिदों और ईद गाह के भीतर ही ईद उल फितर की नमाज अदा की जाए मिली जानकारी के अनुसार आज*मस्जिद फक्कर शहा पर भी एसपी नगर अर्पित विजय वर्गीय एवं एडीएम प्रशासन नरेद बहादुर सिंह सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी व नगर कोतवाल आनंद देव मिश्र भी मौजूद रहे।
अफसरों ने मस्जिद फक्करशहा के इमाम जनाब खालिद ज़ाहिद साहब से मस्जिद परिसर में बैठ लंबी वार्ता की ओर कहा कि आपको अगर किसी भी मामले में कोई समस्या है तो हमे बताये पानी सफाई बिजली के लिए प्रशासन पहले ही निर्देश दे चुका है इसके साथ ही अधिकारियों ने अपील करते हुए कहा कि नमाज़ियों का धियान रखे वो मस्जिद में ही नमाज़ अदा करे रास्तो पर नही इसपर इमाम खालिद ज़ाहिद ने कहा कि हमारा मज़हब किसी को भी तकलीफ देने की कतई इजाजत नही देता अगर शासन व आम व्यक्ति को अब सड़को पर नमाज़ पढ़ने में किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो नमाज़ी मस्जिदों में ही नमाज़ अदा करेंगे इस बार उलेमा ने हर एक जुमा मस्जिद में ईद की नमाज़ पढ़ने के अहकामात जारी कर दिए हैं जिसके कारण भीड़ सड़को पर नही आ पाएगी इसके साथ ही इमाम जनाब खालिद ज़ाहिद साहब में कहा कि वैसे भी नमाज़ के लिए सही रुख का होना शर्त है और सही रुख मस्जिद में ही हो सकता है सड़क पर नही ओर जब रुख ही सही नही होगा तो नमाज़ कैसे अदा होगी इमाम खालिद ज़ाहिद साहब ने अधिकारियों को विश्वास दिलाया कि आपको किसी प्रकार की शिकायत का मौका नही मिलेगा सभी नमाज़ी मस्जिदों में ही नमाज़ अदा करेंगे*इस अवसर पर प्रमुख समाज सेवी दिलशाद पहलवान एवं मस्जिद फक्कड़ शाह के इंतजाम में लगे नूर इलाही साबरी सहित अनेकों गणमान्य नागरिक मौजूद थे सभी ने अधिकारियों को विश्वास दिलाया कि हर प्रकार से शांति व्यवस्था बनाए रखी जाएगी एवं सभी हजरात ईद उल फितर की नमाज मस्जिदों के भीतर एवं ईद गाह के भीतर ही अदा करेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *