इस शहर में पिज्जा और ग्रॉसरी से भी पहले घर आएगी शराब, सिर्फ 10 मिनट में होगी डिलीवरी

इस शहर में पिज्जा और ग्रॉसरी से भी पहले घर आएगी शराब, सिर्फ 10 मिनट में होगी डिलीवरी

हैदराबाद। कोलकाता के शराब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है, अब उनको घर बैठे 10 मिनट में शराब मिलेगी। हैदराबाद स्थित एक स्टार्टअप ने कोलकाता शहर में सिर्फ 10 मिनट के अंदर शराब की डिलीवरी करने की सेवा शुरू की है। इनोवेंट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित ब्रांड बूजी (Booozie) ने एक बयान में यह सेवा शुरू करने की जानकारी देते हुए दावा किया कि वह 10 मिनट के अंदर शराब पहुंचाने की पेशकश करने वाला देश का पहला ऑनलाइन मंच है।

बयान के मुताबिक, इस त्वरित आपूर्ति सेवा (quick delivery service) के लिए बूजी को पश्चिम बंगाल राज्य आबकारी विभाग से मंजूरी मिल गई है। बूजी एक आपूर्ति एग्रीगेटर मंच है जो शराब की नजदीकी दुकानों से उत्पाद लेकर उपभोक्ता के पास पहुंचाता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *