delhi
Trending

इस्लाम के ख़िलाफ़ विवादित टिप्पणी को लेकर जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन

भाजपा की प्रवक्ता की ओर से इस्लाम के ख़िलाफ़ विवादित टिप्पणी करने के विरोध में दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद से लेकर जामिया मिल्लिया इस्लामिया परिसर में शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया और नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करने की माँग की।

नयी दिल्ली। भाजपा की प्रवक्ता की ओर से इस्लाम के ख़िलाफ़ विवादित टिप्पणी करने के विरोध में दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद से लेकर जामिया मिल्लिया इस्लामिया परिसर में शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया और नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करने की माँग की।

जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कहा कि उनकी तरफ़ से प्रदर्शन का आह्वान नहीं किया गाय था। जुमे की नमाज़ के बाद लोग अचानक प्रदर्शन और नारेबाज़ी करने लगे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करने वाले कौन हैं, यह मालूम नहीं।

जामा मस्जिद के बाहर लोगों ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर नारेबीजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शर्मा और नवीन के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की। प्रदर्शन में हालांकि किसी संगठन विशेष का कोई बैनर पोस्टर नहीं था।

जामिया मिल्लिया इसलामिया में गेट नम्बर सात के बाहर छात्रों ने प्रदर्शन किया और विवादित टिप्पणी करने वालों को गिरफ़्तार करने की माँग की।

दिल्ली पुलिस ने कहा,“ नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल के बयानों के खिलाफ लोगों ने जामा मस्जिद पर विरोध प्रदर्शन किया। हमने वहां से लोगों को हटा दिया है। स्थिति अब नियंत्रण में है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button