इन पर मेहरबान रहेगा भाग्य तो इन्हें होगा धन लाभ, मेष से मीन तक यहां जानें सभी राशियों का राशिफल

मेष राशि (Aries)

आज व्यापार में प्रगति से आपको काफी हर्ष होगा।  विद्यार्थियों को आज मानसिक बोझ से छुटकारा महसूस होगा। सायंकाल से रात तक पत्नी और बच्चों के साथ आस-पास की यात्रा का योग है।  वैवाहिक जीवन भी आज आनन्ददायक बीतेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

राशि स्वामी शुक्र की अपने भाव में स्थिति और चंद्रमा का तुला राशि पर संचार मानसिक रूप से  असंतोष का देने वाला है। शाम होते होते किसी बहुप्रतीक्षित शुभ परिणाम से भी हर्ष हो सकता है। मेहनत के अछे परिणाम मिलेंगे, घूमने फिरने का मूड बनेगा पार्टनर के साथ।

मिथुन राशि (Gemini)

आज खर्च में कटौती करना बहुत आवश्यक है. आज जो भी काम आप करेंगे सरलता से बन जाएगा। इसलिए कुछ प्रोडक्टिव कार्य करेंगे तो बेहतर होगा। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। आज काफी बोल्ड एंड रूलिंग रहेंगे अपने कार्य स्थल पर।

कर्क राशि (Cancer)

आज पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। बच्चे खेलकूद में  नाम कमाएंगे, तो  वही पत्नी के हास्य विनोद का वातावरण रहेगा। आज जरूरतमंदों  की मदद करने से सकून मिलेगा। राशि स्वामी केतु से पीड़ित होने से दिन भर में मन में बहुत उतार -चढ़ाव रहेंगे।

सिंह राशि (Leo)

आज व्‍यापारियों को कोई नया अनुबंध मिलने से हर्ष होगा और नौकरीपेशा को महत्वपूर्ण जिम्‍मेदारी मिलने से खुशी होगी। आज आपको सांसारिक सुख, सम्मान, धनवृद्धि, भाग्य विकास का सुयोग  चल रहा है, नई खोजों में भी रुचि बढ़ेगी।  पुराने मित्रों के मिलने से नई आशाओं का संचार होगा और घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा ।

कन्या राशि (Virgo)

काम का भार आज कुछ ज्यादा अनुभव करेंगे। अपने जूनियर्स से काम निकालने के लिए प्यार से काम निकालना होगा। घर में भी सुमती से वातावरण हल्का-फुल्का बनाए रखेंगे, तो खुशी-खुशी काम बनेंगे. घर की समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी। आज किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

तुला राशि (Libra)

आज  किसी भी मामले में फैसला जल्दबाजी में न करें, क्योंकि आज का दिन मिलाजुला प्रभाव  वाला रहेगा। व्यक्तिगत मतभेदों को व्यवसायिक मामलों के बीच में लाने से हानि हो सकती है।  प्रेमी या किसी अन्य निकट के व्यक्ति से कोई कहासुनी हुई है, तो उसे बातचीत से सुलझाया जा सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

किसी राजनैतिक व्यक्ति से निकटता और दोस्ती होगी और उसके अनुभव का लाभ भी आपको होगा। विद्यार्थियों को सलाह है कि अपना अधिक से अधिक समय अध्ययन में लगाएं।  आज आपकी अपने साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी. पार्टनर के साथ बनाकर रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

आज आपके विरोधी परास्त होंगे राजनीतिक सहयोग भी मिलेगा लेकिन वाणी पर संयम रखें अन्यथा बाहर बनाये काम बिगड़ सकते हैं। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें कोई भी लापरवाही बड़ा रूप ले सकती है। आज धैर्य से काम करेंगे तो सभी काम पूरे होंगे, हड़बड़ी में कोई काम न करें।

मकर राशि (Capricorn)

कोई पुरानी महिला मित्र से अकस्मात् धन लाभ का हर्ष हो सकता है।  रोजी-रोजगार की दिशा में भी सफलता मिलेगी, आज नोकरी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे, कार्यस्थल पर आज किसी से उलझने का प्रयास न करे, दिक्कत बढ़ सकती है,आज आपको आपके पार्टनर के द्वारा कोई उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

अपनी उत्तम कार्यशैली और मृदु व्यवहार का आज आपको लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में आप सफल होंगे। आज आपको संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलेगी साथ ही  लक्ष्मी जी की कृपा से बड़ी मात्रा में धन  प्राप्ति होगी जिसके चलते बड़ी इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)

किसी मंगलमय या धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं में व्यस्त रहेंगे।  पिता या  उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी। आज सुबह से ही भागदौड़ बनी रहेगी, पार्टनर से काफी मेलजोल बनेगा,जिसकी वजह से मन अच्छा रहेगा, सेहत के ध्यान रखे खासकर घुटने का, आज मन मैं बहुत उथल पुथल रहेगी, शांत रहें अपना मानसिक संतुलन न बिगड़ने दें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *