इटावा में 32 वर्षीय युवक की पीटकर गोली मारकर हत्या, बिजली की कटिया को लेकर रंजिश का शक

इटावा में 32 वर्षीय युवक की पीटकर गोली मारकर हत्या, बिजली की कटिया को लेकर रंजिश का शक

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना जसवंतनगर क्षेत्र अंतर्गत पीपरीपुरा गांव में बत्तीस वर्षीय युवक की मारपीट करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से पुलिस ने एक तमंचा भी बरामद किया है।

पुलिस उपाधीक्षक जसवंतनगर आयुषी सिंह ने बताया कि थाना जसवंतनगर क्षेत्र के अंतर्गत पीपरीपुरा गांव में रहने वाले बाबा जयवीर सिंह ने बताया कि उनका नाती राहुल पंद्रह अगस्त की रात को अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होकर घर वापस आ रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने राहुल के साथ मारपीट की और बाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपित मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व बिजली की कटिया डालने को लेकर परिवार के ही लोगों से राहुल का झगड़ा हुआ था। आशंका है कि उसी बात की रंजिश मानते हुए उन्हीं लोगों ने राहुल की हत्या कर दी है।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि पीपरीपुरा गांव में राहुल यादव की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर हत्यारोपितों की तलाश शुरू कर दी है, जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *