इटावा में वाटर कूलर में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, गैस सिलेंडर फटने से तीन दुकानें चपेट में
Oplus_16908288

इटावा में वाटर कूलर में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, गैस सिलेंडर फटने से तीन दुकानें चपेट में

इटावा। उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में थाना ऊसराहार क्षेत्र के अंतर्गत सरसई नावर में देर रात मिठाई की दुकान के बाहर लगे ग्राम पंचायत के वाटर कूलर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई । देखते ही देखते आग ने मिठाई की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया जिससे दुकान में रखे गैस सिलेंडर फट गए और भीषण धमाके के साथ आग बढ़ती चली गई और पास की दो दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । हादसे में व्यापारियों का चार से पांच लाख रुपए का नुकसान होने की संभावना है।

पीड़ित दुकानदार सुखदेव उर्फ संतू ने बताया कि उसकी मिठाई की दुकान सरसई नावर में ऊसराहार रोड पर है। रोज की भांति वह बीती रात को दुकान बंद कर अपने घर गया था लेकिन रात में दुकान के बाहर लगे ग्राम पंचायत के वाटर कूलर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई और आग ने उसकी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया जिससे दुकान के अंदर रखे गैस सिलेंडर फट गए और दुकान बढ़ती हुई बगल की दो दुकानों में भी लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसने आग पर काबू पाया है।म

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *