इंसानियत शर्मसारः लावारिस स्थान पर फैंकी नवजन्मी बच्ची की लाश, नोंच-नोंच कर खा गए कुत्ते

फगवाड़ा। फगवाड़ा में उस समय सनसनी फैल गई जब पाश कॉलोनी रीजेंसी  टाउन के गेट नंबर 2 के बाहर अज्ञात लोगों द्वारा एक लावारिस स्थान पर नवजात बच्ची के शव को फैंके जाने का मामला प्रकाश में आया है। दुखद बात यह है कि जिस लड़की के शव को अज्ञात लोगों ने झाड़ियों में फैंका हुआ था जिसे कुत्तों और अन्य जानवरों ने बुरी तरह से नोच खाया था।

PunjabKesari

थाना सिटी के एस.एच.ओ. अमनदीप सिंह नाहर ने बताया कि रीजेंसी टाउन में रहने वाले लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि उनके इलाके में एक अज्ञात नवजात बच्ची के शव को जानवर और कुत्ते खा रहे हैं जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को कब्जे में लेकर स्थानीय सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है।

PunjabKesari
उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगाला जा रहा है लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि अज्ञात व्यक्ति कौन थे जिन्होंने नवजात बच्ची के शव को लावारिस जगह पर फैंका है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *