आर्मेनिया, अजरबैजान के बीच झड़प में मारे गए करीब सौ सैनिक

आर्मेनिया, अजरबैजान के बीच झड़प में मारे गए करीब सौ सैनिक

येरेवान। आर्मेनिया और अजरबैजान के नागोर्नो-कराबाख सीमा पर तैनात सैनिकों के बीच भीषण युद्ध में करीब 100 सैनिक मारे गए है।
पाकिस्तान के प्रमुख दैनिक डॉन में बुधवार को प्रकाशित खबरों के अऩुसार अज़रबैजान के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को जानकारी दी कि आर्मेनिया के सैनिकों के बड़े पैमाने पर सीमा लांघने पर हुई भिडंत में अज़रबैजान के करीब 50 सैनिक मारे गए और आर्मेनिया के करीब 49 सैनिक मारे गए।

इससे पहले, रूस ने मध्यस्थता करके दोनों देशों के बीच संघर्ष को समाप्त कर दिया था, लेकिन इन दोनों देशों के बीच तनाव फिर भी बना रहा और यह तनाव कल सीमा पर भड़क उठा, जिसमें करीब 100 सैनिकों की जान चली गई।

आर्मेनिया ने अज़रबैजान पर आगे बढ़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया। इसके बाद लड़ाई शुरू होने के बाद उसने दुनिया के नेताओं से मदद की अपील की।
आर्मेनिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि युद्धविराम के बाद संघर्ष कम हो गया था, लेकिन सीमा पर स्थिति अभी भी ‘बेहद तनावपूर्ण’ है।
तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लू ने अज़रबैजान के समकक्ष जेहुन बायरामोव के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत में कहा कि आर्मेनिया को सीमा उल्लंघन करना बंद करना चाहिए और अज़रबैजान के साथ शांतिपूर्ण वार्ता करके सहयोग की भावना रखनी चाहिए। 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *