आर्मी के जवान का नम ऑखो के बीच हुआ सुपुर्द ए खाक

आर्मी के जवान का नम ऑखो के बीच हुआ सुपुर्द ए खाक

कैराना। ईद की छुट्टी लेकर घर आये आर्मी के जवान की विधुत तार की झपेट में आने से हुई मौत बाइक पर सवार होकर अपने दो चचेरे भाइयो के साथ अपने गांव से कैराना अपने बच्चों के कपड़े लेने के लिए आ रहा था। आर्मी जवान रास्ते मे सड़क के बीच में लटक रहे तार की चपेट में आने से फौजी जवान की गर्दन कट गई जिससे आर्मी जवान की मौत हो गई। जबकि साथ रहे दो चचेरे भाई भी घायल हो गए घायलों को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए किया रेफर किया गया।
ज्ञात रहे कि मृतक आर्मी के जवान की जम्मू.कश्मीर के उरी में ड्यूटी लगी हुई थी जवान शनिवार को ईद की छुट्टी लेकर अपने घर आ गया था रविवार को आर्मी जवान जाबिर पुत्र मतलुब निवासी भूरा अपने दो चचेरे भाई इसरार पुत्र इस्लाम व परवेज पुत्र इकराम के साथ बाइक पर सवार होकर अपने बच्चों के कपड़े लेने के लिए अपने गांव भूरा से कैराना आ रहे थे तभी रास्ते में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते विद्युत तार रास्ते में लटक रहा था जो बाइक पर सवार आर्मी के जवान को दिखाई नहीं दिया जिससे आर्मी के जवान की तार लगने से गर्दन कट गई जिससे आर्मी के जवान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जवान के साथ चचेरे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों की मदद से मृतक आर्मी के जवान व घायल चचेरे भाइयों को सरकारी अस्पताल कैराना पर भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने आर्मी जवान को मृतक घोषित कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल चचेरे भाइयों को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बिलख बिलख कर रोये परिजन
आमी के जवान की मौत के बाद सोमवार को नम ऑखो के बीच सुपुर्द ए खाक किया गया आमी के जवान के शव को देख परिजनो मे कोहराम मच गया और बिलख बिलख कर रोते दिखाई दिये।
ईद की खुशी गम मे बदली
ईद के त्यौहार की छुटटी लेकर अपने घर ग्राम भूरा वापस लौटा था आर्मी का जवान आमी के जवान के घर आने से परिजनो मे खुशी की लहर थी और परिवार वालो ने ईद की तैयारिया शुरू कर दी थी जिसके चलते गत रविवार को बच्चो के कपडे लेने के लिए आया था जवान लेकिन आर्मी के जवान की मौत के चलते ईद की खुशी गम मे तबदील हो गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *