आयोग ने मानवाधिकार हनन के दस मामलों का निराकरण कर दिया

आयोग ने मानवाधिकार हनन के दस मामलों का निराकरण कर दिया

भोपाल। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने आयोग आपके द्वार के माध्यम से झाबुआ में मानवाधिकार हनन के 16 मामलों की सुनवाई कर इनमें से 10 मामलों को निराकरण कर दिया।
आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार आज झाबुआ में कलेक्टर कार्यालय में आयोग अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार जैन एवं सदस्य सरबजीत सिंह ने जिले में पहले से लंबित एवं मौके पर प्राप्त नये कुल 16 मामलों की सीधी सुनवाई की और इनमें 10 मामलों को निराकरण कर दिया। इस अवसर पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन मौजूद थे।
आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य 29 अप्रैल को अलीराजपुर में वन स्टाॅप सेंटर का निरीक्षण करेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *