आप के राघव चड्ढा और दो अन्य ने ली राज्यसभा की शपथ

आप के राघव चड्ढा और दो अन्य ने ली राज्यसभा की शपथ

नयी दिल्ली। उप राष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा समेत तीन सदस्यों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलायी।

राज्यसभा सचिवालय के अनुसार नायडू ने आप पार्टी के राघव चड्ढा, संजीव अरोड़ा तथा डा. अशोक कुमार मित्तल को सभापति कक्ष में सदन की सदस्यता की शपथ दिलायी। ये तीनों सदस्य पंजाब से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। चड्ढा दिल्ली विधानसभा के सदस्य थे। बाद में उन्होंने विधायक पद से त्यागपत्र दे दिया था। अरोड़ा शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए है जबकि मित्तल कारोबारी हैं।

इस अवसर ससंदीय राज्य मंत्री वी. मुरलीधरण, राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश, महासचिव पी सी मोदी और सदन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

नायडू ने तीनों सदस्यों को राज्यसभा के कामकाज से संंबंधित पुस्तकें पढ़ने का परामर्श दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *