आतंकवादी हमले में सात सैनिकों की मौत

आतंकवादी हमले में सात सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक आतंकवादी हमले में सात सैनिकों की मौत हो गई है।
सेना के एक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी हैं।
बयान के अनुसार गुरूवार को उस समय हुई जब आतंकवादियों ने खैबर-पख्तूनख्वा के वजीरिस्तान जिले में पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के पास एक सैन्य काफिले पर घात लगाकर हमला किया।
इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया हैं।
उन्होंने कहा कि गोलीबारी में सात सैनिकों की मौत हो गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *