आज के दिन की ऐतिहासिक बाते

आज के दिन की ऐतिहासिक बाते

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं –
1500- पुर्तगाली नाविक पेड्रो अलवेयर कैब्राल ने ब्राजील की खोज की।
1521- फ्रांसीसी सम्राट फ्रेंकाइस प्रथम ने स्पेन पर आक्रमण की घोषणा की।
1792- अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन ने यूरोप के युद्ध में अमेरिकी तटस्थता की घोषणा की।
1870: रूस की क्रांति के जनक लेनिन का जन्म हुआ था।
1906: यूनान के एथेंस में 10वें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई।
1915: प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने पहली बार जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।
1921: नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने इंडियन सिविल सर्विस से इस्तीफा दिया।
1931: मिस्र और इराक ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1958: एडमिरल आर.डी. कटारी भारतीय नौसेना के पहले भारतीय प्रमुख बनाए गए।
1970: दुनिया में पहली बार पृथ्‍वी दिवस मनाया गया।
1974: चेतन भगत का जन्म हुआ।
1983: अंतरिक्ष यान सोयूज टी-8 पृथ्वी पर लौटा।
1997: पेरू में जापानी दूतावास में चार माह से चल रही घेराबंदी को समाप्त करने के लिए सेना ने प्रवेश किया।
2012: लंदन मैराथन के दौरान एक 30 वर्षीय महिला प्रतिभागी की अचानक गिरकर मौत।
2016: 170 से ज्यादा देशों ने जलवायु परिवर्तन पर पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किए। इसे नवंबर 2016 में लागू किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *