आज का इतिहास

आज का इतिहास

नयी दिल्ली।  भारतीय एवं विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..
1791 – फ्रांस के राजा लुई14वें ने नया संविधान अंगीकार किया।
1882 – एंग्लो-मिस्र युद्ध: तेल अल केबिर की लड़ाई लड़ी गयी।
1909 – इंग्लैंड के फुटबॉलर रे बॉअडन का जन्म।
1912- अमेरिकी अभिनेत्री रीटा शॉ का जन्म।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध: जर्मनी और फ्रांस के बीच एस्ने की लड़ाई शुरू हुई।
1922- पोलैंड की संसद ने जिडायनिया बंदरगाह निर्माण अधिनियम पारित कर दिया गया।
1923- स्पेन में सैन्य तख्तापलट। मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने सत्ता संभाली और तानाशाह सरकार की स्थापना की। ट्रेड यूनियनों को 10 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया।
1947- तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने 40 लाख हिंदुओं और मुसलमानों के पारस्परिक स्थानांतरण का सुझाव दिया।
1948- तत्कालीन उप प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने सेना को हैदराबाद में घुस कर कार्रवाई करने और उसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया।
1968 – अल्बानिया वारसॉ संधि से अलग हुआ।
2008- दिल्ली में तीन स्थानों पर एक के बाद एक चार बम विस्फोट हुए जिनमें 30 लोगों की मौत हो गई और 130 से अधिक घायल हो गए।
2012 – भारत के 21वें मुख्य न्यायाधीश रंगनाथ मिश्रा का निधन।
2013 – तालिबान आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के हेरात शहर में अमेरिका के वाणिज्य दूतावास पर हमला किया जिसमें अफगान नेशनल पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *