आज का इतिहास

आज का इतिहास

नयी दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास की घटनाएं इस प्रकार है:-
1534- ऑटोमन सेना ने उत्तर पश्चिमी फारस में ताबरिज पर कब्जा किया।
1645- अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल की जगह रूस का शासक बना।
1803- राजा राम मोहन राय और एलेक्जेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया।
1882- रूस में ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण 200 लोगों की मौत हो गई।
1905- कलकत्ता के साप्ताहिक समाचार पत्र ‘संजीवनी’ ने पहली बार ब्रिटिश सामान के बहिष्कार का सुझाव दिया।
1929- जतिन्द्र नाथ दास ने भूख हड़ताल शुरू की।
1932- हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री बीना राय का जन्म।
1977- जनता पार्टी सरकार ने भारत रत्न सहित अन्य नागरिक सम्मान देने पर रोक लगा दी।
1998- भारत के लिएंडर पेस ने हॉल आफ़ फ़ेम टेनिस चैंपियनशिप में अपने जीवन का पहला ए.टी.पी. ख़िताब जीता।
2000- फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा।
2004- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मज़बूत संबंधों की इच्छा व्यक्त की।
2006- ईरान का परमाणु बम मसला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सौंपा गया।
2011- देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में तीन बम विस्फोट हुए।
2016- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने इस्तीफा दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *