आज का इतिहास

नयी दिल्ली (वार्ता)। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1520 – फ्रांस और इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड संधि पर हस्ताक्षर किये।
1556 – सिखों के गुरु श्री हरगोविंद सिंह जी का जन्म।
1674 – छत्रपति शिवाजी महाराज (शिवाजी राजे भोसले) का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक।
1808 – नेपोलियन बोनापार्ट के भाई जोसफ को स्पेन का राजा बनाया गया।
1882 – न्यूयॉर्क के हेनरी डब्ल्यू सिले ने इलेक्ट्रिक आयरन का पेटेंट लिया।
1916 – अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया गया।
1919 – फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1926 – मिस्र में एडली पाशा के नेतृत्व में सरकार बनी।
1929 – प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक सुनील दत्त का जन्म।
1944 – नाजी सेना के फायरिंग दस्ते ने 96 कैदियों की हत्या की।
1966 – अमेरिका के मिसिसिपी विश्वविद्यालय में रंगभेद के खिलाफ आवाज उठाने वाले पहले अश्वेत मानवाधिकार कार्यकर्ता, जेम्स मेरिडिथ पर एक व्यक्ति ने गोलियां चलाईं।
1967 – इजरायल की सेना ने गाजा पर कब्जा किया।
1972 – अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम के हेफोंग पर बमबारी की, जिसमें हजारों लोग मारे गये।
1975 – दक्षिणी वियतनाम में अस्थाई क्रांतिकारी सरकार का गठन।
1981 – बिहार में बाघमती नदी में एक ट्रेन गिर गई जिससे क़रीब 800 लोगों की मौत हो गई।
1994 – वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने एजबेस्टन में वारविकशायर के खिलाफ मैच में प्रथम श्रेणी इतिहास की सर्वाधिक 501 रन की पारी खेली।
1997 –बैंकॉक में भारत, बंगलादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने बिमस्टेक नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।
2001 – नेपाल के शाही परिवार पर गोलियाँ दीपेन्द्र ने ही चलाई थीं, प्रत्यक्षदर्शी रिश्तेदार राजीव शाही का प्रेस में बयान।
2002 – इस्रायली सेना ने रामल्ला में फ़िलिस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया।
2004–अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगल का निधन।
2005 – ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति।
2007 – दक्षिण अफ़्रीका की नस्ल विरोधी नेता विनी मैडिकिजेला मंडेला के कनाडा प्रवेश पर रोक।
2008 – कर्नाटक में बी. एस. येदयुरप्पा की अगुवाई वाली बीजेपी की पहली सरकार ने विश्वास मत हासिल किया।
2008 – अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जापानी लैव कीबो ने कार्य करना शुरू किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *