आज इन राशियों पर भगवान शिव बरसाएंगे कृपा,जानें कैसा रहेगा आपका दिन

मेष: दुश्मनों को कमजोर समझने की न तो भूल करें और न ही उनकी नैगेटिव फोर्स का कम मूल्यांकन करें, सफर भी टाल देना सही रहेगा।

वृष: धार्मिक तथा सामाजिक कामों में ध्यान, वैसे भी हर फ्रंट पर बेहतरी होगी, कामयाबी मिलेगी, यत्न करने पर कोई स्कीम प्रोग्राम मैच्योर होगा।

मिथुन: आम तौर पर मजबूत सितारा अदालती कामों में पक्ष बेहतर रखेगा तथा बड़े लोगों के रुख को नर्म रखेगा, शत्रु भी अपने आपको बेबस सा महसूस करेंगे।

कर्क: किसी बड़े व्यक्ति की मदद तथा सहयोग के साथ आपका कोई उलझा रुका काम सिरे चढ़ सकता है, तेज प्रभाव-दबदबा बना रहेगा।

सिंह: खेती उत्पादों, खेती उपकरणों, खादों-बीजों, करियाना वस्तुओं तथा गार्मैंट्स का काम करने वालों को अपने कामों में पर्याप्त लाभ मिलेगा।

कन्या: व्यापारिक तथा कामकाजी कामों की दशा अच्छी, यत्नों प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति साॅफ्ट कंसिडरेट रहेंगे।

तुला: चूंकि सितारा नुक्सान देने वाला है, इसलिए जहां लेन-देन का काम संभल-संभाल कर करना चाहिए, वहीं अपने सामान का भी ध्यान रखना ठीक रहेगा।

वृश्चिक: सितारा व्यापार कारोबार के कामों को संवारने तथा अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, यत्न करने पर कोई कामकाजी प्लानिंग कुछ आगे बढ़ सकती है।

धनु: राजकीय काम हाथ में लेने पर बेहतर नतीजा बरामद होने की आशा, बड़े लोग आपका लिहाज करेंगे, शत्रु भी कमजोर-तेजहीन रहेंगे।

मकर: यत्न करने पर प्लानिंग मैच्योर हो सकती है, इरादों में मजबूती, मान-सम्मान की प्राप्ति, मगर आम हालात सुधरेंगे।

कुम्भ: सितारा सेहत के लिए ठीक नहीं इसलिए खान-पान मर्यादा में करना ठीक रहेगा, किसी की जिम्मेदारी में भी सोच-समझ कर फंसें।

मीन: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी, फैमिली फ्रंट पर सद्भाव बना रहेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *