आज इन राशियों को होगी बड़ी धन की बचत

आज इन राशियों को होगी बड़ी धन की बचत

मेष। जनरल सितारा कमजोर, उलझनों-झमेलों, पेचीदगियों का खतरा बना रहेगा, इसलिए कोई भी इंपोटैंट काम हाथ में लेने से बचना चाहिए।

वृष। टीचिंग, कोचिंग, स्टेशनरी, कंसल्टैंसी, प्रिंटिंग, पब्लिकेशन, मैडीसन का काम करने वालों को अपनी कामकाजी मेहनत तथा भागदौड़ की अच्छी रिटर्न मिलेगी।

मिथुन। राजकीय कामों में कदम बढ़त की तरफ, अफसरों के साफ्ट रुख के कारण कोई बाधा-मुश्किल राह से हटेगी,जनरल तौर पर आप हर तरह से हावी, प्रभावी रहेंगे।

कर्क। धार्मिक-सामाजिक कामों में ध्यान, मन पर पॉजिटिव, सात्विक सोच प्रभावी रहेगी, यत्न करने पर कोई उद्देश्य प्रोग्राम मेच्योर होगा, इज्जत मान की प्राप्ति।

सिंह। सेहत को सूट न करने वाली वस्तुओं का खान-पान में इस्तेमाल न करना चाहिए, क्योंकि सेहत के बिगड़ने का डर रहेगा, मगर जनरल हालात अनुकूल चलेंगे।

कन्या। व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, दोनों पति-पत्नी हर प्रॉब्लम को सांझी एपरोच से निपटाएंगे।

तुला। दुश्मनों को कमजोर समझने की भूल न करें, क्योंकि वे आपको नुक्सान पहुंचाने का कोई मौका हाथ से न जाने देंगे,मन भी उदास परेशान रह सकता है।

वृश्चिक। संतान के सहयोगी-सुपोर्टिव रुख के साथ आपकी कोई प्रॉब्लम सुलझ सकती है, जनरल तौर पर कामयाबी साथ देगी, शत्रु कमजोर रहेंगे।

धनु। कोर्ट-कचहरी के किसी उलझे रुके काम को हाथ में लेने पर बेहतर रिजल्ट मिलने की आशा, मान-सम्मान की प्राप्ति।

मकर। बड़े लोगों के साफ्ट रुख पर भरोसा किया जा सकता है, शत्रु आपके समक्ष टिक न सकेंगे, तेज प्रभाव-दबदबा बना रहेगा।

कुम्भ। सितारा व्यापार कारोबार में लाभ वाला, यत्न करने पर कोई कामकाजी समस्या हल हो सकती है, सभी कामों को उत्साही मन के साथ निपटाएंगे।

मीन। अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए आप यत्न करेंगे या सोचेंगे, उसमें कुछ न कुछ पेशकदमी जरूर होगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *