आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

मेष: किसी अफसर के साफ्ट हमदर्दाना रुख के कारण आप अपनी किसी समस्या को सुलझाने में सफल हो सकते हैं, मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी।

वृष: यत्न करने पर आपकी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग में कोई पेचीदगी हटेगी, इज्जत-मान की प्राप्ति, मगर किसी न किसी पंगे के जागने का खतरा बना रहेगा।

मिथुन: चूंकि सितारा पेट के लिए एहतियात वाला, इसलिए उन वस्तुओं का इस्तेमाल न करें जो आपकी तबीयत को सूट न करती हों, सफर न करें।

कर्क: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे का लिहाज करेंगे और एक-दूसरे को परेशान करना न पसंद करेंगे।

सिंह: नुक्सान परेशानी का डर, विरोधी आपको घेरने, आपको किसी न किसी मुश्किल में फंसाने के लिए यत्नशील रहेंगे, मन भी डिस्टर्ब सा रहेगा।

कन्या: किसी उलझे काम को सुलझाने के लिए आपके यत्न अच्छा रिजल्ट देंगे, आप दुश्मनों पर हावी, प्रभावी, विजयी रहेंगे, कामकाजी भागदौड़ फ्रूटफुल रहेगी।

तुला: आम सितारा कामयाबी देने तथा बेहतरी के हालात बनाने तथा इज्जत-मान बनाए रखने वाला, मगर फैमिली फ्रंट पर परेशानी रखने वाला समय।

वृश्चिक: आप अपनी भागदौड़ के साथ किसी कामकाजी काम को सुचारू रूप से निपटा लेने में सफल हो सकते हैं, मगर गिरने-फिसलने का डर बना रहेगा।

धनु: सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने तथा कामकाजी प्लानिंग को आगे बढ़ाने वाला, आमतौर पर भी कदम बढ़त तथा कामयाबी की तरफ रहेगा।

मकर: व्यापार तथा कामकाजी दशा अच्छी, कोशिशों, इरादों में कामयाबी मिलेगी, मगर कोई भी सरकारी कोशिश अधमने मन से न करें।

कुम्भ: खर्चों के कारण अर्थ दशा कमजोर रहेगी, ध्यान रखें कि आपकी कोई पेमैंट न किसी के नीचे फंस जाए, नुक्सान का भी डर।

मीन: लोहा, लोहा मशीनरी, लोहा के कलपुर्जों का काम करने वालों की अर्थ दशा कंफर्टेबल रहेगी, वैसे भी हर फ्रंट पर कदम बढ़त की तरफ रहेगा।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *