आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव पर भारत विकास परिषद ‘संकल्प’ परिवार ने गर्बी पाठशाल में फहराया तिरंगा ध्वज

आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव पर भारत विकास परिषद ‘संकल्प’ परिवार ने गर्बी पाठशाल में प्रातः 8:00 बजे देश की आन बान शान का प्रतीक तिरंगा ध्वज फहराया l

मुख्य अतिथि सीए मनमोहन सिंह जी सपत्निक उपस्थित रहे l
आप ने अपने उद्बोधन में उपस्थित लोगों एवं बच्चों को देश की आजादी में योगदान देने वाले शहीदों के बारे में बताया साथ ही यह भी संकल्प दिलाया कि हमें किसी भी स्थिति में देश के प्रति शहीदों के योगदान को नहीं भूलना है l

विद्यालय के बालक बालिकाओ ने देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए l अतिथि द्वारा सभी बच्चों को उपहार देकर पुरस्कृत किया गया l

सभी उपस्थित बच्चों को ‘संकल्प’ परिवार की ओर से लेखन सामग्री की एक किट एवं समस्त उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया l

राष्ट्रीय गान के उपरांत देश भक्ति से प्रेरित उदघोषों से वातावरण गुंजायमान हो गया l

इस अवसर पर सभी ‘संकल्प’ परिवार के सम्मानित सदस्य शिवकुमार गोयल, लोकेश चंद्रा, कमल गोयल, अशोक तायल, राजेश मोहन गोयल, शिशु कांत गर्ग-एडवोकेट, डॉ अजय गर्ग, अवनीश गोयल, विनोद गुप्ता- एडवोकेट, जगदीश पालीवाल, संदीप महेश्वरी,अनुज महेश्वरी, मनोज महेश्वरी, संदीप महेश्वरी, अशोक कुमार, मनोज अग्रवाल, विजय गोयल, श्रीमती आशा महेश्वरी, उषा तायल, हेमलता गोयल, एकता महेश्वरी, भावना महेश्वरी, सुमन पालीवाल, रेनू गोयल का विशेष सहयोग रहा ले l विद्यालय के प्रधानाचार्य समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं मुंबई स्कूल प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहा l

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *