आजादी के जश्न में रंगा वाराणसी! ‘भारत माता की जय’ के नारों संग निकली भव्य तिरंगा यात्रा

आजादी के जश्न में रंगा वाराणसी! ‘भारत माता की जय’ के नारों संग निकली भव्य तिरंगा यात्रा

वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व शुक्रवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष के साथ यह तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट से शुरू होकर सेन्ट्रल जेल तक पहुँची और कार्यक्रम का समापन हुआ। इसमें यात्रा रैली में होमगार्ड के जवानों ने भी भाग लिया।

रैली में शामिल लोग राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं देश की एकता-अखंडता के प्रति समर्पित दिखे। इस यात्रा में देशभक्ति के नारों और हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने राष्ट्रप्रेम की भावना को भी मजबूत किया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ही श्री काशी अग्रवाल समाज की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज टाउनहाल से निकाली गई। रैली का शुभारम्भ शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी नें किया।

तिरंगा यात्रा समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल, प्रधानमंत्री डॉ. रचना अग्रवाल, उपसभापति आरसी जैन के नेतृत्व में बुलानाला, मैदागिन, मालवीय मार्केट, पराड़कर भवन होते हुए वापस इंटर कॉलेज में आकर समाप्त हुईं। तिरंगा यात्रा में अग्रसेन इंटर कॉलेज की प्रबंधक डॉ. गरिमा टकसाली, सहायक प्रबंधक पवन मित्तल, प्रधानाचार्य संगीता बैनर्जी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहें ।

रैली में शिक्षण संस्थान अग्रसेन महाजनी इंटर कॉलेज एवं श्रीअग्रसेन डिग्री कॉलेज के विज्ञान संकाय की छात्राएं एवं शिक्षक तिरंगे के साथ हर हर महादेव और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए बड़े उत्साह के साथ चल रहें थे। रैली में अमिता अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अग्रसेन डिग्री कॉलेज की डॉ. संगीता श्रीवास्तव, डॉ. शुभा सक्सेना, डॉ. वंदना पाण्डेय, डॉ. विनोद उपाध्याय आदि भी शामिल रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *