
मुज़फ्फरनगर। देश को समर्पित जज्बा-8 का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के सम्मान मे आगामी 13 अगस्त हो होने जा रहा है। समर्पित युवा समिति व समर्पित महिला ईकाई के तत्वाधान मे यह दौड राजकीय इंटर काॅलेज के मैदान से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होकर वापिस जीआईसी पर पहंुच कर समाप्त होगी।
इसके पश्चात जीआईसी के मैदान मेे स्टेज पर संास्कृतिक कार्यक्रम होंगे। गंाधी कालोनी स्थित स्पाइस विला के लक्ष्मी पार्टी हाॅल मे आयोजित पत्रकार वार्ता मे केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि राष्ट्रª मंडल खेलो मे पदक जीतने वाली दिव्या काकरान व प्रियंका गोस्वामी का भी इस कार्यक्रम मे सार्वजनिक अभिनन्दन किया जायेगा। उन्होने कोरोना काल मे अन्तिम संस्कार कराने वाली जुझारू महिला शालू सैनी को भी सम्मानित किया। प्रेसवार्ता मे समाजसेवी सत्य प्रकाश रेशू ने बताया कि 09 अगस्त को दिन में 2 बजे से शहर के विभिन्न मार्गो पर जन जागरूकता बाइक रैली निकाली जाएगी।


13 अगस्त को होने वाली जज्बा 08 दौड मे महिलाओं की दौड छोटी रहेगी। तथा पुरूषो की दौड बडी रहेगी। दौड के दौरान जिले के जन प्रतिनिधि अधिकारी व नेताागण भ्ज्ञी मौजूद रहेंगे। पत्रकार वार्ता मे अमित पटपटिया, अजय अनेजा, गुलशन व हरीश अरोरा, राजकुमार रहेजा, गौरव अरोरा, हिमंाशु, हर्ष, मोहित, हितेशानन्द के अलावा महिलाओं मे मनी पटपटिया, मोनिका, गीता अग्रवाल, राखी, शालिनी,नैनसी गर्ग, आरती प्रजापति आदि मौजूद रही। समर्पित महिला ईकाइ ने पत्रकारों को बताया कि उनकी इकाई रक्तदान करने मे अग्रणी है। और जरूरतमंदो को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उनकी जीवन रक्षा करने मे सहयोग करती है। जज्बा 8 दौड के लिए विभिन्न विद्यालयों के चार हजार छात्र छात्राओ को आमंत्रित किया गया है।

संजय धीमान
