आजादी के अमर नायक थे शहीद भगत सिंह- के के त्यागी

बडौत। नगर के डिवाइन ग्लोबल एकेडमी मेंअमर क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह का जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्रधानाचार्य केके त्यागी द्वारा शहीद भगतसिंह के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया इस अवसर पर उन्होंने बताया की भगत सिंह आजादी के अमर नायक थे। चन्द्रशेखर आजाद व पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर इन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अभूतपूर्व साहस के साथ अंग्रेजो का मुक़ाबला किया।पहले लाहौर में बर्नी सांडर्स की हत्या और उसके बाद दिल्ली की असेम्बली में बम-विस्फोट करके ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध खुले आम विद्रोह का एलान किया। इन्होंने असेम्बली में बम फेंककर भी भागने से मना कर दिया। जिसके फलस्वरूप अंग्रेज सरकार ने इन्हें 23 मार्च 1931 को इनके दो अन्य साथियों, राजगुरु तथा सुखदेव के साथ फाँसी पर लटका दिया गया। उन्होंने छात्रों से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सभी छात्रों ने भगत सिंह के चित्र के सम्मुख पोस्ट पार्सल कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रदीप त्यागी, विनय आर्य ,अमित जांगिड़, दीपक राणा, बृजेश तोमर, राजकुमार शर्मा आदि शिक्षक आदि मौजूद थे

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *