आजम खान को गृह मंत्री बनाने की चर्चा पर राजभर का अखिलेश पर हमला! बोले- बहुजन समाज डरा हुआ है, दम है तो घोषणा करें

आजम खान को गृह मंत्री बनाने की चर्चा पर राजभर का अखिलेश पर हमला! बोले- बहुजन समाज डरा हुआ है, दम है तो घोषणा करें

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। आजम खान को सपा सरकार बनने पर गृहमंत्री बनाए जाने की चर्चा को लेकर राजभर ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके इस ऐलान के बाद पूरा बहुजन समाज डरा हुआ है। उन्होंने अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें दम है तो सोशल मीडिया पर घोषणा करें कि आजम खान को गृहमंत्री नहीं बनाया जाएगा।

राजभर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि ए अखिलेश बाबू! एक कहावत है न कि “गांव बसा नहीं, लुटेरे पहले आ गये”। उन्होंने लिखा कि आजम खान को सपा सरकार में गृह मंत्री बनाने की बात क्या कर दिये, आपका पीडीए यानी ‘पीट देगा अशफाक’ गैंग तो ढेर जोश में आ गया भाई। राजभर ने लिखा कि लखनऊ के पारा इलाके का मामला पता है न? आप लोगों के चक्कर में आपके ‘इमरान एंड फ्रेंड्स’ ने कैसे पुलिस के इकबाल को चुनौती दे दी है।

और आज़म ख़ान को गृह मंत्री बनाकर आप मुजफ्फरनगर जैसा दंगा यूपी के शहर-शहर में शुरू करवाना चाहते हैं ना? यही सपना पाले हैं ना? सब पता है, आपकी तो ख्वाहिश ही है कि चौराहे-चौराहे खाकी की गिरेबान खींची जाए, यही सब तो हमेशा से करते रहे हैं आप, अब करने को नहीं मिल रहा है तो बेचैन हैं आप। उन्होंने आगे लिखा कि आप सत्ता के लिए इसलिए छटपटा रहे हैं क्योंकि ‘रामपुरी चाकू’ का डर दिखाकर गैर यादव पिछड़ों और बहुजनों को गांव-गांव में पिटवाएंगे, जर-जोरू-जमीन पर कब्जा कराएंगे, और गली-गली में बहन-बेटियों की इज्जत लूटेंगे…? यही सब तो आप लोगों ने हमेशा से किया है।

राजभर ने आगे लिखा कि वैसे सत्ता का सपना इस जन्म में छोड़ दीजिए, अगली पैदाइश में आज़म ख़ान को गृह मंत्री बनाने पर मेहनत कीजिए। सोचिए जो आजम खान आपके मंच से, आपकी मौजूदगी में परम आदरणीय भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी को ‘भू-माफिया’ बता सकता है…उसे आप गृह मंत्री बनाने का सपना पाले हुए हैं, ऐसा हुआ तो ये जान लीजिएगा वो गैर यादव पिछड़ों और बहुजन समाज के खिलाफ बहुत षड्यंत्र और पाप करेगा। क्या-क्या जुल्म ढाएगा, इसकी कल्पना भी नही की जा सकती। उन्होंने लिखा कि अखिलेश जी! इस बात को जान लीजिए जबसे आपकी पार्टी की तरफ़ से आजम खान को गृह मंत्री बनाने के सपने का ऐलान हुआ है, समूचा बहुजन समाज डरा हुआ है। फ़िलहाल आपको क्या आपको तो बहुजन समाज को डराने में ही तो मज़ा आता है। राजभर लिखा कि और हां एक बात और…अगर आप में दम है! तो बस एक बार ट्विटर, एसपी-पीसी से ही घोषणा कर दीजिए कि आजम खान को गृह मंत्री नहीं बनाएंगे…कर पाएंगे ऐसा? है दम?

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *