बागपत। जी सिल एजुकेशनल सोसाइटी की मानवीय पहल नेकी की राह की परोपकारी प्रेरणा आचार्य देवो भव कार्यक्रम का आयोजन रंगारंग तरीके से सोनीपत के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल कैंपस में किया गया। इसमें बागपत से भी काफी लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में पूरे देश से पहुंचे सैकडो शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह में मेजर जनरल पीके सहगल, परमवीर चक्र प्राप्तकर्ता सूबेदार योगेंद्र सिंह यादव, स्वामी चक्रपाणि महाराज, निखिल मदान, मेयर सोनीपत और सुरेंद्र पंवार, विधायक सोनीपत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बॉलीवुड हस्ती दीपशिका नागपाल, गायक अजय हुड्डा, हेमंत बृजवासी, रेणुका पंवार, सुशील मस्ताना, विक्की बडोली, रिदम रूहानी रविंदर, चेतना व रबेका जैसी हस्तियों ने इस कार्यक्रम को पूरी तरह से गौरवान्वित किया। योगेश पाल अरोड़ा, ऋषभ जैन, राजीव गर्ग, राजू वर्मा, राजेश शर्मा, अजय सोनी, नितिन जैसे प्रख्यात चेहरों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। मीडिया जगत से आलोक राजा, अर्जुन शर्मा, पायल, हिमांशु मिश्रा, दिनीश कांडपाल, नीलिमा ठाकुर, मनोज जांगड़ा और सुश्री अर्चना सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम को और जीवंत करने वाली कौशल्या आर्य डीईओ सोनीपत, डॉ सुभाष सिसोदिया जैसे शिक्षाविद भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के आयोजक डॉ गौरव शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

