आग लगने के कारण दो मासूम बालिकाओं की मृत्यु

आग लगने के कारण दो मासूम बालिकाओं की मृत्यु

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के नयागांव टीलामजरा में एक झोपड़ी में अचानक आग लगने से दो सगी बहनों की जलकर मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल की इस घटना में मृत बालिकाओं की पहचान हिमांशी 4 वर्ष और नित्या ढाई वर्ष के रूप में हुयी है। दोनों बच्चियों के माता-पिता काम पर गए थे और वे झोपड़ी में दो अन्य सहेलियों के साथ खेल रही थीं, तभी अचानक झोपड़ी में आग लग गई। उसकी सहेलियां किसी तरह झोपड़ी से बाहर भाग गईं और यह दोनों बहनें झोपड़ी के अंदर ही रह गयीं। आसपास के लोगों ने आग बुझायी और तब तक दोनों बहनें आग में झुलस चुकी थीं।
सूत्रों ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *