बिनौली। बडौत मेरठ मार्ग पर दादरी गांव के सामने एक कार अचानक आग का गोला बन गयी। इस दौरान चालक ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
बडौत के बड़का रोड़ निवासी नितेश सौलंकी पुत्र नरेशपाल सौलंकी गुरुवार की शाम अपनी कार नम्बर H R 77 P 6552 में सवार होकर मेरठ जा रहा था कि अचानक दादरी गांव के सामने कार से धुंआ निकलने लगा जिसे देखकर वह कार को साईड में लगाकर नीचे उतरकर भाग निकला, इतने में देखते ही देखते कार में भीषण आग लग गयी। इस दौरान दोनों ओर मार्ग भी अवरुद्ध हो गया। सूचना पर पहुचें दमकलकर्मियों ने कार में लगी आग को बुझाया लेकिन तब तक आग पूर्ण रूप से जल गयी थी।
