आगरा के आर मधुराज हॉस्पिटल में भीषण आग, डॉक्टर समेत 3 की मौत

यूपी के आगरा जिले में आर मधुराज हॉस्पिटल में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से भर्ती मरीज और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से अस्पताल संचालक डॉक्टर राजन सिंह, उनके पुत्र ऋषि और पुत्री शालू की मौत हो गई है। घटना की जानकारी पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल मरीजों को बाहर निकाल कर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

आर मधुराज हॉस्पिटल में पहली मंजिल पर एक कमरे में रखे फोम के गंद्​दों में आग लग गई। उसी तल पर हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर राजन, उनके पिता गोपीचंद, पत्नी मधुराज, बेटी शालू, बेटे लवी और ऋषि के साथ ही रिश्तेदार तेजवीर थे। गोपीचंद और लवी सुबह पांच बजे उठे तो उन्होंने गद्​दों वाले कमरे में आग लगी देखी। उन्होंने गद्​दों को बाहर निकालने की कोशिश की। तब तक आग से धुंआ अंदर की ओर पहुंच गया। इसी बीच डॉ. राजन ने अंदर का गेट बंद कर लिया। इसके बाद वे परिवार सहित अंदर फंस गए। धुंआ नीचे हॉस्पिटल में भी पहुंच गया। इस बीच चार भर्ती मरीज को सकुशल बाहर निकालकर दूसरे हास्पिटल में भर्ती करा दिया गया। दमकलकर्मी पहुंचते तब तक देर हो चुकी थी। डॉ राजन उनकी बेटी शालू और बेटे ऋषि इन तीन मौतों की अभी तक पुष्टि हो चुकी है। बड़े बेटे लवी की हालत गंभीर है मां मधुराज उर्फ राजरानी खतरे से बाहर हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *