आखिर कब लगेगी बड़ौत क्षेत्र में हो रही गोकशी पर लगाम?

बागपत। जनपद के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में गोकशी पर लगाम नही लग पा रही है। विधर्मी प्रशासन को लगातार चुनौती देकर गो वंश का कटान कर रहे है। हिंदू जागरण मंच ने इस घटना की घोर निंदा की है। उनका कहना है कि ऐसी घटनाओं से माहौल खराब करने का विधर्मी प्रयास कर रहे हैं जो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंच कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से इन लोगों पर कठोर कार्यवाही की मांग की है।
हिन्दू जागरण मंच कार्यकर्ताओं का कहना है कि पहले भी उन्होंने बड़ौत थाना क्षेत्र में हुयी गोकशी को प्रमुखता से प्रशासन को अवगत कराया था लेकिन कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति मात्र होती है।
आज फिर डॉक्टर किशन पाल के नलकूप के पास खेत में काफी खून गिरा हुआ पाया गया और मोके पर गोबर भी मिला है। प्रशासन को लगातार अवगत कराने के बाद भी वहां पर हर दूसरे दिन गोकशी होती है। कोई भी दिन ऐसा नहीं जाता जो वहां पर गोकशी ना होती हो जिसके प्रमाण घटना स्थल पर अभी भी मौजूद है। दरअसल सिक्का अंडरपास के पास में जो बड़का गांव वालों के खेत है वहां हर दूसरे दिन गोकशी होती रहती है। जिस पर पुलिस आज तक लगाम नहीं लगा पाई है। चेतावनी दी गई कि यह सब अब नहीं चलने वाला है। ना ही बर्दाश्त किया जायेगा। ये लोग माहौल ख़राब करने के उद्देश्य से लगातार गोकशी कर रहे है और प्रशासन को चुनौती पर चुनौती देते आ रहे है।
हिन्दू जागरण मंच इन चीज़ों को घटनाओं को अब बर्दाश्त नहीं करने वाला।
जल्द ही प्रशासन कोई कड़ा कदम उठाये वरना मजबूरन संघटन को कोई कड़ा कदम उठाना पड़ेगा।
मौके पर हिंदू जागरण मंच की टीम पहुंची जिसमें प्रान्त मंत्री मधुसूदन शास्त्री, जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली, जिला संरक्षक किशोर चौहान, युवा जिलाध्यक्ष नितिन जैन आदि कार्यकर्ता रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *