आकाशीय बिजली का कहर! मीरजापुर में होमगार्ड की मौत, छह लोग झुलसे, एक बैल भी मरा

आकाशीय बिजली का कहर! मीरजापुर में होमगार्ड की मौत, छह लोग झुलसे, एक बैल भी मरा

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में हलिया थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में रविवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक होमगार्ड की मौत हो गई, जबकि छह लोग झुलस गए। वहीं एक बैल की भी मौत हो गई।

मगरदा गांव निवासी 57 वर्षीय रामदुलारे अपनी पत्नी मानमती के साथ घर के बरामदे में बैठे थे। इसी दौरान पास में आकाशीय बिजली गिरने से रामदुलारे की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी मानमती, पड़ोस की पुष्पा (18) और प्रमिला (16) झुलस गईं। इसी तरह सोनगढ़ा गांव में अमित कुमार (22), मटिहरा गांव में प्रीति यादव (15) तथा राजपुर गांव में प्रेमा (65) भी बिजली की चपेट में आकर घायल हो गईं। राजपुर में रामनरायन कोल का एक बैल भी पेड़ के नीचे बंधा था, जिसकी बिजली गिरने से मौत हो गई।

सभी घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि सभी घायलों की हालत सामान्य है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामदुलारे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *