आइडियल किड्स के नन्हे मुन्नो ने एसएसपी की कलाई में बांधी राखी

मुज़फ्फरनगर(संजय धीमान)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्नों ने राखी के गीतों पर जमकर नृत्य किए। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर राखी बांधी एवं मिठाई खिलाई।
इस अवसर पर बालिकाओं ने मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय की कलाई में राखी बांधकर उनका आशीष प्राप्त किया।
आइडियल किड्स के निदेशक पी.के.जैन ने रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्कूल में इस प्रकार के पर्वों का आयोजन करने से बच्चे भारतीय संस्कृति से परिचित होने के साथ-साथ संस्कारित भी होते हैं।इंचार्ज नीता अग्रवाल के साथ स्कूल की सभी अध्यापिकाओं ने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व की महत्ता को बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त स्टाफ का योगदान रहा

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *