अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर भड़क उठे मंडलायुक्त

अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर भड़क उठे मंडलायुक्त

बागपत। मेरठ मंडल आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने अपने एक दिवसीय बागपत दौरे पर पिलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी में भर्ती मरीजों से वार्तालाप की और उनका कुशल क्षेम जाना। आयुक्त ने चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सीएचसी परिसर में साफ-सफाई रखी जाए। गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और उन्होंने सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा अस्पताल भवन जहां से छतिग्रस्त हो रहा है उसको तत्काल ठीक कराया जाए। बेडशीट प्रतिदिन परिवर्तित की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार दिया जाए और उनके साथ मधुर व्यवहार रखा जाए। चिकित्सक मनमर्जी अनुसार कार्य ना करें और साफ सफाई व रँगाई पुताई पर विशेष ध्यान दें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी राजकमल यादव, पिलाना सीएचसी अधीक्षक सुधीर कुमार ,तहसीलदार बागपत सहित उपस्थित रहे।
विश्व बंधु शास्त्री

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *