असाध्य रोगों के निदान में सहायक है शिव महापुराण : डॉ मुक्तानंद पुरी

असाध्य रोगों के निदान में सहायक है शिव महापुराण : डॉ मुक्तानंद पुरी

बागपत। जीवन में सदाचार, समरसता, एकता की प्रेरक शिव महापुराण कथा के श्रवण से श्रद्धालुओं के जीवन से तनाव व डिप्रेशन के कारण जन्मे असाध्य रोगों का इलाज भगवद् कथा के श्रवण मात्र से संभव है।

उक्त बात आज यहाँ अग्रसेन भवन बड़ौत में शिव महापुराण कथा आरम्भ करने से पूर्व व्यास पीठ से परमहंस डा मुक्तानंद पुरी ने कही। कथा श्रवण के लिए खचाखच भरे पांडाल में शिव महिमा का गुणगान करते हुए उन्होंने कहा कि, शिव महादानी, अवढर दानी और अनायास प्रसन्न होने वाले महादेव के रूप में सभी देवों द्वारा पूजा गया। पुरुषोत्तम राम, विष्णु, ब्रह्मा आदि देवों ने समय समय पर शिव आराधन किया। बताया कि, शिव की पूजा से वह भी मिल जाता है, जो भाग्य में भी नहीं लिखा हो।
श्री सनातन धर्म प्रचारिणी सभा के तत्वाधान में आयोजित कथा के चौथे दिन पंचांग पीठ के लिए रनंजय लांबा,सोनु गोयल भट्टेवाले मंसाराम गर्ग द्वारा पूजन किया गया जिसे आ उमेश कौशिक ने संपन्न कराया। कथा का प्रारंभ दंडी स्वामी ध्रुवानंद तीर्थ जी महाराज व व्यास पीठ पर विराजमान परमहंस मुक्तानंद पुरी जी के पूजन के साथ शिव पुराण कथा शुरू हुई । परमहंस मुक्तानंद पुरी जी ने बताया कि, भगवान महादेव सदैव सृष्टि को देने की प्रवृत्ति वाले देव हैं, वह जो भी कृत्य करते हैं सदैव दूसरों की भलाई के लिए करते हैं। जब सृष्टि तारकासुर के आतंक से पीड़ित थी ,विष्णु सहित सभी देवों ने भगवान शिव से पुत्र उत्पन्न करने की प्रार्थना की ,जिससे कि तारकासुर का वध हो सके। भगवान शिव ने प्रार्थना को स्वीकार किया उनके प्रथम पुत्र भगवान कार्तिकेय हुए ,जिन का दूसरा नाम स्कंद भी है जिनके हाथों से तारकासुर का वध हुआ |माता पार्वती ने अपने शरीर के बल से अपना निजी गण प्रकट किया ,जिसका नाम गणेश हुआ जो भगवान के द्वितीय पुत्र के रूप में जाने जाते हैं। इस अवसर पर हंसराज गुप्ता, ब्रह्म सिंह गोयल समाजसेवी घनश्याम शर्मा ब्राह्मण महासभा समिति के मंडलाध्यक्ष दिनेश शर्मा ब्राह्मण महासभा समिति के जिलाध्यक्ष बागपत महेंद्र दत्त शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता एड दीपक शर्मा ,वरिष्ठ समाजसेवी राधेश्याम शर्मा एड, अशोक भारद्वाज गोपाल शर्मा विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष राम हरि चौधरी के अलावा जनपद बागपत के ग्रामीण क्षेत्र से आई महिलाओं पुरुषों व क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने शिव महापुराण कथा के दौरान कथा व्यास जी से आशीर्वाद लिया | वहीं मेरठ से आए भक्त संजय वर्मा संजय गोयल भट्टे वाले अमित शर्मा गाजियाबाद उमेश वाधवा युगल किशोर गर्ग प्रधान राजेंद्र आत्रे रविंद्र तिवारी डॉ सुरेंद्र शर्मा प्रदेश अध्यक्ष पंकज शर्मा ब्राह्मण सभा सविता देवी मालती गौतम संतोष प्रवेश बबीता रुकमणी सुधा नीतू आदि ने भक्तजनों ने बढ़ती हुई भीड़ को देखकर अग्रसेन भवन के बाहर एलईडी लगाकर बैठने की व्यवस्था भी कराई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *