अवैध शराब के निर्माण को चलाई जा रही भट्टी पर छापेमारी

अवैध शराब के निर्माण को चलाई जा रही भट्टी पर छापेमारी

कैराना। कोतवाली कैराना पुलिस द्वारा शराब माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के निर्माण को चलाई जा रही भट्टी पर छापेमारी कर एक शराब तस्कर किया गिरफ्तार कब्जे से 45 लीटर अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब 02 किलो यूरिया 200 लीटर लहन नष्ट किया गया भट्टी एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद।
बता दे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण बरामदगी तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के निकट पर्यवेक्षण में थाना कैराना पुलिस द्वारा सूचना पर छापेमारी कर अवैध रुप से चलाई जा रही शराब की भट्टी पर छापा मारा मौके से अभियुक्त राजपाल पुत्र रोहताश निवासी ग्राम कण्डैला थाना कैराना जनपद शामली को गिरफतार कर सम्बन्धित धाराओ मे मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *