अर्जुन कपूर ने सलमान खान की तारीफ की

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने सलमान खान की तारीफ की है।
अर्जुन कपूर और सलमान खान के बीच रिश्ता बेहद अच्छा था । इसके बाद खबर आई कि मलाइका अरोड़ा के साथ अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप से सलमान खान काफी नाराज हैं और यही वजह है कि दोनों में बातचीत पूरी तरह से बंद है।अर्जुन कपूर ने अब सलमान खान का ना सिर्फ नाम लिया बल्कि उनकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं।
अर्जुन कपूर ने अपने करियर को लेकर बातचीत की है। अर्जुन कपूर ने बताया कि वह कभी एक्टर बनने की सोचते ही नहीं थे बल्कि उनकी रुचि ज्यादातर प्रोडक्शन में रहती थी, लेकिन वह सलमान खान थे जिन्होंने ना सिर्फ उन्हें मोटिवेट किया बल्कि बॉलीवुड में एंट्री के लिए तैयार भी किया। उन्होंने बताया कि सलमान ने उनसे कहा था कि उन्हें एक्टिंग के बारे में सोचना चाहिए क्योंकि उनमें वो बात है और चूंकि उन्होंने भरोसा दिखाया तो मैंने भी इसके बारे में सोचा और खुद को एक मौका दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *