अराजक परिस्थितियों में अमेरिकी चालक दल को मिली थी मंजूरी

वाशिंगटन। अफगानिस्तान में काबुल के हवाई अड्डे पर अमेरिकी वायु सेना ने सी-17 विमान चालक दल को उडान भरने की मंजूरी दे दी थी जो उन दिनों अराजकता का शिकार था और हजारों लोग देश छोड़कर भागना चाहते थे।
सीएनएन ने विभाग के हवाले से कहा कि चालक दल ने हवाईअड्डे से प्रस्थान करने में उचित काम किया। भले ही कतर में विमान के उतरने के दौरान पहिये के समीप मानव अवशेष पाए गए। इसमे आगे कहा गया कि पायलट 16 अगस्त, 2021 को हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अराजकता के बीच काम करने की कोशिश कर रहे थे।
उन्होंने जोर देकर कहा कि चालक दल ने अभूतपूर्व और तेजी से बिगड़ती सुरक्षा स्थिति का सामना करने पर जितनी जल्दी हो सके हवाई यात्रा करने का मजबूत निर्णय लिया।
सीएनएन की एक पूर्व रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी वायु सेना ने एक जांच शुरू की और यह पाया कि हवाई अड्डे पर बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और हजारों लोगों द्वारा हवाई अड्डे को घेरे जाने के कारण चालक दल ने उडान भरने का निर्णय लिया

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *