अमेठी में दर्दनाक हादसा: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

अमेठी में दर्दनाक हादसा: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

अमेठी। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में मझगवां मोड़ के पास हाइवे पर बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगाने से एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

मृतक की पहचान जगदेव प्रसाद यादव (55) पुत्र राम टहल यादव, निवासी ग्राम पूरे बैजनाथ मजरे टिकरा, थाना मुसाफिरखाना के रूप में हुई है। रात में हाइवे पर मझगवां मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

कोतवाली विवेक कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *