अमेठी में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत; चालक फरार

अमेठी में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत; चालक फरार

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुंशीगंज थाना क्षेत्र की रिपोर्टिंग चौकी शाहगढ़ अंतर्गत जामो भादर मार्ग पर बीती रात तरसड़ा गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके चलते एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्यवाही में जुटी हुई।

मृतक की पहचान शिवम(22) पुत्र शीतला प्रसाद निवासी दर्शन ब्लाक शाहगढ़ के रूप में हुई है। जबकि गंभीर रूप से घायल पुत्र रामसुंदर को तत्काल इलाज के लिए एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रिंस को बेहतर इलाज के लिए जनपद मुख्यालय गौरीगंज के असैदापुर स्थित मलिक मोहम्मद जायसी सहित जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। उधर मृतक के परिवारजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

मुंशीगंज कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने रविवार को बताया की देर रात हुई इस दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया है। मृतक युवक की लाश को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। सीसीटीवी कैमरा की मदद से दुर्घटना करने वाले ट्रक और उसके ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *