अमेठी में छज्जा विवाद बना जानलेवा: पड़ोसियों की मारपीट में बुजुर्ग की मौत, पांच नामजद

अमेठी में छज्जा विवाद बना जानलेवा: पड़ोसियों की मारपीट में बुजुर्ग की मौत, पांच नामजद

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर मजरे दलशाहपुर गांव में बुधवार की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट में घायल एक बुजुर्ग की मौत हो गई । पुलिस पीड़ित परिवार की तहरीर पर पांच नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर कार्यवाही कर रही है।

अमेठी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर मजरे दलशाहपुर गांव में बुधवार की रात्रि निर्माणाधीन मकान के छज्जा निकालने को लेकर दो पड़ोसियों में जमकर मारपीट हो गईं। जिसमें रामफली पाल एवं उसका पुत्र तथा एक महिला सहित कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी लाया गया जहां से डॉक्टर ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल में भी प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने तीनों को गंभीर हालत में एम्स रायबरेली रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल रामफली पाल (80) की मौत हो गई। शेष अन्य दोनों का इलाज एम्स रायबरेली में चल रहा है।

इस घटना के संबंध में जिले के अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि यह घटना बुधवार की रात्रि लगभग 12 की है। मृतक एवं घायलों के परिजनों की तहरीर पर अमेठी कोतवाली में पांच नामजद लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जिसमें से दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ जांच तथा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *