अमेठी दौरे पर स्मृति ईरानी, संगठन को मजबूत करने का दिया संदेश

अमेठी दौरे पर स्मृति ईरानी, संगठन को मजबूत करने का दिया संदेश

अमेठी। उत्तर प्रदेश की संसदीय सीट अमेठी से सांसद रहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बुधवार काे एक दिवसीय दाैरे पर अमेठी पहुंचीं। कार्यकर्ताओं के स्वागत सत्कार के बाद वे मुसाफिरखाना में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन समाराेह में शामिल हुईं।

यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की ताकि जीत सुनिश्चित हाे सके। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनकी सक्रियता से संगठन को मजबूती मिलती है।

अमेठी दौरे पर पहुंचीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी तिलोई तहसील क्षेत्र के पूरे ठकुराइन मजरे मत्तेपुर गांव पहुंचीं, जहां उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश तिवारी के भाई बृजेश चंद्र तिवारी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया। इसके बाद वे गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के जूठीपुर गांव गुरूदत्तगंज पहुंचीं, जहां भाजपा बूथ अध्यक्ष पवन पासी के निधन के बाद उनके आवास जाकर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा वे अन्य कई कार्यक्रमाें में भी हिस्सा लेंगी।

राजनीतिक गलियारों में स्मृति ईरानी के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। हाल ही में कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी के अमेठी दौरे के बाद स्मृति ईरानी की बढ़ी सक्रियता को भाजपा की ओर से संगठन में नई ऊर्जा भरने और कार्यकर्ताओं को मजबूत संदेश देने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *