गंगोह। शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुँवर शेखर विजेंद्र मेडिकल कॉलेज ऑफ नैचुरोपैथी एंड यौगिक साइंसेस, द्वारा मंगलवार से अमृत योग सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं द्वारा अलग-अलग जगह पर योग कैम्प लगाए गए, जिनमें असिस्टेंट प्रोफेसर प्रदीप शर्मा ने सरसावा में, डॉ. गौरव ने विश्वविद्यालय कैंपस में और डॉ. शिबा झा ने मेडिकल कैंपस में कैम्प लगाया। इन सभी कैम्प का मुख्य उद्देश्य योग के लाभ को घर-घर तक पहुंचाना है। ताकि योग दिवस तक अधिक से अधिक लोगांे को योग से जोड़ा जा सके। इस प्रोग्राम के सफल आयोजन के लिए शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो. रणजीत सिंह एवं कुलसचिव प्रो. महिपाल सिंह ने कैम्प का आयोजन करने वाली पूरी टीम को बधाई दी और इस कार्यक्रम को और बड़े स्तर पर करने के लिए प्रेरित किया। कुँवर शेखर विजेंद्र मेडिकल कॉलेज ऑफ नेचुरोपैथी एंड यौगिक साइंसेस के प्रिंसिपल डॉ. कपिल मोहन ने उनका धन्यवाद दिया।
